Breaking News

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में उघैती में प्रदर्शन

Spread the love

उघैती (बदायूं) | संवाददाता

उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राचीन देवी मंदिर प्रांगण में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूका गया और जोरदार नारेबाजी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने दीपू दास की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फ्लैग मार्च भी निकाला और जोरदार नारे लगाते हुए विरोध जताया।
हिंदू संगठन के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों को बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
इस मौके पर सुनील राणा, वीर प्रताप सिंह, नितिन कुमार, अंकित दीक्षित, तेजेंद्र सोलंकी, योगेश गिरी, दीपक गुप्ता, रवि सिंह, सोनू राणा, अंकुश कुमार, अंशुल शर्मा, अक्षत भारद्वाज, रानू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!