Breaking News

परिषदीय विद्यालयों में अटल जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम निबंध प्रतियोगिता व काव्य पाठ से विद्यार्थियों ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

संवाददाता: डॉ राशिद अली खान| सहसवान
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सहसवान क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के बीच “भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी” एवं “सुशासन” विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र मोहित यादव, शिवानी और धनदेवी ने अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लिखे गए वाक्यों का पाठ किया तथा काव्य प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद ने अटल जी की प्रसिद्ध कविता “आओ फिर से दिया जलाएँ” का काव्य पाठ कर उनके विचारों और संदेश को विद्यार्थियों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में इकबाल अहमद, दिनेश कुमार, मीनू यादव, रामकुमार सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!