गलन भरी ठंड में राहत पाकर खिले चेहरे, अटल जी को दी श्रद्धांजलि
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान | सहसवान, बदायूं
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सहसवान में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के नेतृत्व में धार्मिक स्थल सरसोता पर 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए।
कंबल वितरण से पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों, सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन समाज सेवा और सुशासन का प्रेरक उदाहरण है।
कंबल पाकर जरूरतमंदों ने खुशी जाहिर की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। गलन भरी ठंड में कंबल मिलने से लोगों को काफी राहत मिली।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह, तूफान सिंह, हर्ष सोमानी, सतेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह, प्रधान धीरज सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat