Breaking News

भारत रत्नों की 101वीं जयंती पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान व साहित्यिक समागम

Spread the love


छात्र-छात्राओं को दी गई अटल जी व महामना के व्यक्तित्व-कृतित्व की जानकारी
बिल्सी | बदायूं
थाना क्षेत्र बिल्सी व तहसील बिसौली के ग्राम परौली में गुरुवार को मदन मोहन मालवीय सेवा समिति (रजिस्टर्ड) के बैनर तले भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं साहित्यिक समागम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम मदन मोहन मालवीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ। विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र मिश्रा एवं प्रधानाचार्या व आयोजिका ऋचा मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मालवीय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। वे कुशल वक्ता, कवि और महान राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में देश का नेतृत्व किया और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया।
विद्यालय प्रशासन की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए बताया गया कि वर्ष 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण कर उन्होंने देश का मान विश्व पटल पर बढ़ाया। वहीं महामना मदन मोहन मालवीय जी के शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में दिए गए योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका प्रिया सागर द्वारा बनाए गए महामना मदन मोहन मालवीय के पेंसिल स्केच को विशेष रूप से सराहा गया, जिसके लिए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकार बंधुओं एवं कवि मित्रों को संस्था की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। इसके पश्चात आयोजित कवि सम्मेलन में कवि विष्णु असावा, ओजस्वी जौहरी, अमित वर्मा, विवेक अज्ञानी, अचिन शर्मा सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जमकर तालियां बजीं और माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम को और रंगारंग बनाते हुए बच्चों द्वारा एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बाल कवियों की रचनाओं ने भी सभी का मन मोह लिया। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक ‘ट्रीमैन’ प्रशांत जैन ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए बच्चों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और जहां युवा आगे आते हैं, वहां परिवर्तन स्वतः हो जाता है।
इस अवसर पर डॉ. नीरज अग्निहोत्री, प्रिया सागर, विपलव भारती, डॉ. प्रमोद शर्मा, यशपाल सिंह, प्रवीण मिश्रा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!