Breaking News

राम प्रकाश सोहन देवी इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Spread the love

बच्चों को दी स्काउटिंग, आपदा प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता की ट्रेनिंग
बदायूं
कादरचौक क्षेत्र के राम प्रकाश सोहन देवी इंटर कॉलेज, खिरिया बाकरपुर में गुरुवार से त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कर्त्तव्य, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव को जागृत करना है।
शिविर में बच्चों को स्काउटिंग आंदोलन, प्रार्थना, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, टोली विधि और टोली सदस्यों की जिम्मेदारियां सिखाई गईं। साथ ही जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लिया गया। प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप और आगजनी से निपटने के कौशल, सैल्यूट और विभिन्न ड्रिल की विस्तृत ट्रेनिंग भी दी गई।
विद्यालय प्रबंधक अजनेश यादव ने स्काउट ध्वज फहराकर कहा कि स्काउटिंग बच्चों में कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहने की भावना विकसित करती है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और यदि युवा स्काउटिंग की भावना को जीवन में उतार लें तो कोई भी चुनौती देश की प्रगति को रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा, “सेवा ही सच्ची पूजा है और राष्ट्रप्रेम सबसे बड़ा गौरव है।”
सहायक अध्यापिका बबलेश यादव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा श्रेष्ठ चिंतन और सद्भाव जागृत करें तथा संकट की घड़ी में दूसरों की सहायता कर अपना कर्त्तव्य निभाएं।
वरिष्ठ शिक्षक राहुल यादव, कल्लू सिंह और अजीत यादव के नेतृत्व में बच्चों ने समूह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपातकालीन संचार, गैजेट तैयार करना और मीनारों जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का अभ्यास किया।
इस अवसर पर राहुल कुमार, रिंकू सिंह, वारिस सलमानी, ममता, मीना, नेहा, रूबी, मोनी, सरियल, सरिता, गुंजन, पिंकी सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!