Breaking News

बदायूँ: 25 हजार रुपये ईनामी वांछित अभियुक्त डेविड उर्फ शोएब पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Spread the love

रिगालिया गार्डन कॉलोनी लूट मामला का सफल अनावरण, बरामद हुई लूटी गई संपत्ति
बदायूँ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना सिविल लाइंस टीम ने 25,000/- रुपये ईनामी वांछित अभियुक्त डेविड उर्फ शोएब पुत्र मो0 मियाँ (उम्र लगभग 20 वर्ष) निवासी ग्राम इस्लामगंज थाना अलापुर जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी जंगल ग्राम कुलचौरा अलापुर रोड के पास पुलिस मुठभेड़ में हुई।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 20.12.2025 को रिगालिया गार्डन कॉलोनी में गृहस्वामिनी श्रीमती प्रीति वर्मा से गन पाइंट पर लूटपाट की घटना हुई थी। इस मामले में मु0अ0स0 611/25 धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। 23.12.2025 को घटना में शामिल तीन अन्य अभियुक्त दीपक, संतोष और जसविंदर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। चौथा अभियुक्त डेविड उर्फ शोएब, जिस पर 25,000/- रुपये का ईनाम घोषित था, 25.12.2025 को पकड़ने का प्रयास किया गया।
गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें पुलिस के कर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त डेविड घायल हो गया और उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया।
बरामदगी का विवरण:
घटना में लूटे गए 16,500/- रुपये नकद
लूटी गई घड़ी, चश्मा इत्यादि सामान
घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर एवं 05 खोखा कारतूस
अभियुक्त से पूछताछ:
मौके पर संक्षिप्त पूछताछ में डेविड ने जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि वह ऑनलाइन फूड व सामान डिलीवरी कंपनी में काम करता था। आर्थिक तंगी और उसके भाई की जेल में बंद होने की वजह से उसने दीपक, संतोष और जसविंदर के साथ मिलकर लूटपाट की थी।
अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 270/24 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना जैतीपुर जनपद शाहजहाँपुर
मु0अ0सं0 611/25 धारा 309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूँ
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है और मामले की जांच सतत चल रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर चला परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 9 वाहन सीज, 21 के चालान

Spread the loveओवरलोड, अवैध खनन व बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई संवाददाता – गोविंद …

error: Content is protected !!