Breaking News

बदायूँ: सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल संबोधन

Spread the love

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के साथ सुने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार
उझानी, बदायूँ
आज महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज, उझानी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के भव्य समापन समारोह के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल संबोधन सुना। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बीएल वर्मा, सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री विमल कृष्ण अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों ने “फिट इंडिया, खेलो इंडिया” और “विकसित भारत” के संकल्प को और अधिक सशक्त किया। समारोह में उपस्थित सभी ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री के संदेशों को सुना और खेल और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …