Breaking News

बिल्सी: एसकेएलएम का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Spread the love


डीपी भारती ने किया दीप प्रज्वलित एवं बच्चों को शिक्षा के महत्व पर दिया संदेश
संवादाता गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव सुंदरनगर स्थित एसकेएलएम में बृहस्पतिवार को पांचवां वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा संगठन के मंत्री डीपी भारती ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी क्षेत्र के विकास की मुख्य धुरी है। जितना अधिक क्षेत्र शिक्षित होगा, उसका विकास भी उसी गति से होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं।
वार्षिकोत्सव की शुरुआत बच्चों द्वारा गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में परीक्षाओं में मेधावी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल के एमडी पीडी सिंह और प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीएसओ एसपी शाक्य, एसडीएम न्यायिक रिपुदमन सिंह, डॉ. वीरेश पाल सिंह, ग्राम प्रधान मायादेवी, शैलेश सिंह, वेदव्यास शर्मा, सभासद राजीव माहेश्वरी, विवेक राठी, मृंगाक कुमार जैन, रामेश्वर शाक्य, मुकेश मौर्य, राजेंद्र माहेश्वरी, प्रशांत जैन, ब्रजेश पाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …