Breaking News

बदायूँ: वांछित अभियुक्त हरीओम दातागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love


थाना दातागंज में पंजीकृत मामले में अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया
बदायूँ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने आज दिनांक 25.12.2025 को वांछित अभियुक्त हरीओम पुत्र नन्हे निवासी मोहल्ला बादाम नगर, वार्ड नंबर 10, कस्बा व थाना दातागंज को गिरफ्तार किया।
हरीओम पर थाना दातागंज में मु0अ0सं0 437/25 धारा 140(4) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था। गिरफ्तार अभियुक्त को प्रभारी निरीक्षक दातागंज के कुशल नेतृत्व में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बंदरों के हमले में महिला घायल, हाथ में लगे 20 टांके

Spread the loveबिल्सी। क्षेत्र के गांव बेरमई बुजुर्ग में शुक्रवार शाम घर पर बैठी कृष्णा …