Breaking News

बिल्सी: व्यापारियों ने 50 जरूरतमंदों में कंबल वितरित कर समाजसेवा का परिचय दिया

Spread the love


सर्दी में राहत पहुंचाने के लिए स्थानीय गल्ला मंडी में आयोजित कार्यक्रम
संवादाता गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी स्थानीय गल्ला मंडी में बृहस्पतिवार को व्यापारियों की ओर से सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस कार्यक्रम में 50 असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में शामिल व्यापारी मनोज कुमार जैन ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के तहत गल्ला व्यापारियों ने यह पहल की है, ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सके।
इस अवसर पर योगेश वाष्र्णेय, संजीव महेश्वरी, उमेश बाबू गुप्ता, अजीत सिंह गुर्जर, गौरव वाष्र्णेय, योगेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …