Breaking News

बिल्सी: मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता ने विद्युत कैंप का किया निरीक्षण, 246 उपभोक्ताओं ने 25.8 लाख रुपये जमा कराए

Spread the love


उपभोक्ताओं को बिजली बिल समाधान योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर
संवादाता गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी उपखण्ड कार्यालय में बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता द्वितीय राघवेंद्र सिंह बरेली एवं अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर ने विद्युत कैंप का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कैंप में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र के गांव नगला डल्लू में लगे कैंप का भी जायजा लिया। बिल्सी कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों की जांच की गई और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विद्युत बिल समाधान योजना में तेजी लाकर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ पहुँचाया जाए तथा बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित की जाए।
अधिकारियों ने बताया कि बिल्सी उपखण्ड के कैंपों में कुल 246 उपभोक्ताओं ने 25.8 लाख रुपये जमा कराए। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी जयप्रकाश राजपूत, अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!