Breaking News

बीआरपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों का प्रस्तुतीकरण संपन्न

Spread the love

आसफपुर (बदायूं) — संवाददाता : दानवीर सिंह
आसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान द्वारा प्रायोजित तीस दिवसीय बीआरपी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बीआरपी प्रतिभागियों का प्रस्तुतीकरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा किए गए कार्यों और प्राप्त निष्कर्षों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।
इससे पूर्व समस्त प्रतिभागियों को सात समूहों में विभाजित कर बदायूं जनपद के विकासखंड सहसवान क्षेत्र की अलग-अलग सात ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट के लिए नौ दिवसीय प्रवास पर भेजा गया था। प्रवास अवधि के दौरान टीमों द्वारा जुटाए गए तथ्यों और निष्कर्षों को संबंधित सोशल ऑडिट ग्राम सभाओं में सार्वजनिक किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान, हैदराबाद से आए सुमेध पाटिल एवं अन्य प्रशिक्षकों के समक्ष प्रतिभागियों ने अपने निष्कर्षों का प्रस्तुतीकरण किया। प्रस्तुतीकरण एवं लिखित मूल्यांकन के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए जाएंगे। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने तथा ऑनलाइन मूल्यांकन में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 नवंबर 2025 से अनवरत रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसका समापन 27 दिसंबर 2025 को देर शाम किया जाएगा। एक माह का यह बीआरपी प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, वीर पाल सिंह एवं रामकुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
कार्यक्रम में इटावा, शामली, अलीगढ़, बागपत सहित विभिन्न जनपदों से आए बीआरपी — हंसराज सिंह, योगेंद्र कुमार, जयकृष्ण श्रीवास्तव, ईश्वर पाल, इंद्र पाल सिंह चौहान, प्रतिभा राघव, तरन्नुम, गीता सिंह, सत्यवती, मौहर सिंह, श्यौराज सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार, विपिन कुमार शर्मा, जय शिव मिश्र सहित लगभग तीन दर्जन प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
उक्त जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!