Breaking News

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण फिर अनशन पर, ठंड में महिलाएं-बच्चे बेहाल

Spread the love

बदायूं। ब्लॉक आसफपुर के ग्राम ढोरनपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों को एक बार फिर अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच ग्रामीण बीती रात से ही धरने पर बैठे हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि अनशन स्थल पर मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक जमीनी स्तर पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। सड़क की बदहाली के चलते गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क बाधित है, जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को रोजमर्रा की आवाजाही में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रातभर अलाव के सहारे बैठे ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सड़क निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई और स्पष्ट समयसीमा नहीं दी जाती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या इस बार प्रशासन ग्रामीणों की पीड़ा को समझते हुए ठोस कदम उठाएगा, या फिर यह अनशन भी केवल एक और आश्वासन तक ही सिमट कर रह जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!