Breaking News

शैक्षिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में पहल, 100 बच्चों ने किया आईवीआरआई बरेली का भ्रमण

Spread the love

बदायूं से — संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बच्चों को इतिहास और विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देने के उद्देश्य से शैक्षिक संवर्धन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा के निर्देशन में विकासखंड जगत क्षेत्र के बीबीपुर, आरिफपुर नवादा, हसनपुर, गिद्धौल, आमगांव, सखानू व लखनपुर सहित कई परिषदीय विद्यालयों के लगभग 100 बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) का भ्रमण किया।
आईवीआरआई पहुंचने पर वहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों को संस्थान के इतिहास, शोध कार्यों और वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बच्चों में आईवीआरआई में मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों और वैज्ञानिक उपलब्धियों को जानने की विशेष उत्सुकता देखने को मिली। उन्होंने सवाल-जवाब के माध्यम से संस्थान से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं।
शैक्षिक संवर्धन भ्रमण से पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शर्मा, हरिनंदन सिंह, राधेश्याम, राम अवतार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षकों का कहना है कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ जिज्ञासा और सीखने की रुचि बढ़ती है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!