Breaking News

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मांगें मानी गईं, धरना समाप्त

Spread the love

बदायूं, 26 दिसंबर
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा 18 दिसंबर से मालवीय आवास गृह पर जारी धरना प्रशासन द्वारा पूरी मांगें मानने के बाद आज समाप्त कर दिया गया। सुबह से ही हरी टोपी धारी किसान पूरे जनपद से मालवीय आवास पर एकत्र होने लगे, क्योंकि जिला अध्यक्ष ने दोपहर 2:00 बजे डिप्टी आरएमओ कार्यालय घेरने का ऐलान किया था। इसके मद्देनजर प्रशासन ने मालवीय आवास पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया था।
धरना स्थल पर सर्वप्रथम जिला पंचायत राज अधिकारी पहुंचे और उन्होंने यूनियन द्वारा उठाई गई सचिवालय खुलने की मांग पर सहमति जताई। इसके तहत सोमवार से जनपद के सभी सचिवालय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे, और सप्ताह में एक दिन सचिव तथा अन्य संबंधित अधिकारी ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित रहेंगे।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी भारी पुलिस फोर्स के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और यूनियन को ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर जनपद के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक, तहसील, जिला, मंडल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।
शाम 5:00 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। किसानों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया और पत्रकारों सहित उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
यूनियन के संदेश में कहा गया:
“जय जवान, जय किसान, जय टिकैत, जय टिकैत परिवार।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!