Breaking News

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

Spread the love


बिल्सी। प्रांतीय आवाहन पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक तहसील रोड स्थित लडड़ा कॉम्पलेक्स में आयोजित की गई। बैठक में जनपद बदायूं के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव डॉ. नीरज अग्निहोत्री और प्रदेश महासचिव अवधेश यादव ने संगठन को नई दिशा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल बिल्सी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे जनपद और प्रदेश स्तर पर पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का सहयोग सहभागिता और प्रतिबद्धता के आधार पर ही मिलेगा।
बैठक में मंडल मीडिया प्रभारी नंदकिशोर मौर्य, मंडल विधिक सलाहकार आशीष शर्मा, जिला संयोजक शहंशाह, बरेली जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा निरंजन मौर्य, अतुल वार्ष्णेय, ललित मोहन वार्ष्णेय, प्रशांत जैन, देव ठाकुर, रामकृष्ण आर्य, नीतीश माहेश्वरी, सौरभ वर्मा, राजीव सक्सेना, सौरभ चौहान, सूरज सागर, जेपी ओझा, मृगांक जैन, समाजसेवी अवधेश लडड़ा, मनोज जैन, संजीव माहेश्वरी समेत अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी व बिनावर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में …

error: Content is protected !!