Breaking News

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना उघैती व इस्लामनगर के विवेचकों की समीक्षा की

Spread the love

थाना उघैती कार्यालय में अर्दली रूम, विवेचन निस्तारण को लेकर दिए निर्देश

बदायूं, संवादाता गोविंद देवल।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ. हृदेश कुमार कठेरिया ने आज थाना उघैती कार्यालय पर थाना उघैती और थाना इस्लामनगर के सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया।
इस दौरान उन्होंने विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समस्त विवेचकों को विवेचन निस्तारण के संबंध में आवश्यक हिदायतें और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मामले समय पर निस्तारित किए जाएं और जांच कार्य में सतर्कता बनाए रखी जाए।
अर्दली रूम में सभी विवेचकों ने अपने कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की और आवश्यक दिशा-निर्देश गंभीरता से सुने।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राधा-कृष्ण की झांकियों और दही-हांडी ने मोहा मन, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

Spread the love बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक …