Breaking News

बदायूँ : मत्स्य पालन विभाग का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 29 दिसंबर से 07 जनवरी तक खुला

Spread the love

संवादाता गोविंद देवल
बदायूँ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना (राज्य सेक्टर योजना) के अंतर्गत जनसामान्य के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू की जा रही है।
आवेदन करने हेतु पोर्टल https://fisheries.up.gov.in 29 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा। अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन के साथ अपलोड किए जाने वाले अभिलेखों सहित सभी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विस्तृत जानकारी के लिए मत्स्य विभाग कार्यालय, कक्ष सं0-325, विकास भवन, बदायूँ में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!