Breaking News

वजीरगंज क्षेत्र में खेत से लड़की का शव बरामद, पुलिस ने मौके पर किया निरीक्षण

Spread the love


बदायूँ, संवादाता गोविंद देवल।
वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में आज सुबह लगभग 11 बजे थाना पर सूचना मिली कि गांव के ही एक खेत में लड़की का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ. हृदेश कठेरिया और क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार सिंह मय टीम घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सर्विलांस व एसओजी टीम के साथ थाना पुलिस की टीम गठित की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …