Breaking News

रेबीज पीड़ित भैंस के दूध से बने रायते का मामला, 135 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Spread the love

कछला | संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं जिले के थाना उझानी क्षेत्र के पिपरौल गांव में रेबीज पीड़ित भैंस के दूध से दही बनाकर तेरहवीं भोज में रायता परोसे जाने का मामला अब लखनऊ तक पहुंच गया है। गांव के हालात और ग्रामीणों की स्थिति को लेकर भेजी गई रिपोर्ट के जवाब में भले ही हालात सामान्य होने का दावा किया गया हो, लेकिन दहशत का माहौल अब भी बना हुआ है।
सोमवार को तीसरे दिन भी कई महिला-पुरुष और बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सुबह 10 बजे से ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र परिसर में जमा होने लगे। पंजीकरण के बाद शाम तक कुल 135 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
ग्रामीण विजय शर्मा और श्यामपाल ने बताया कि गांव में फैली दहशत की वजह से उन्हें भी वैक्सीन लगवाने आना पड़ा। इससे पहले भी करीब 200 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसके बावजूद गांव में अफरातफरी और डर का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में उझानी के चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि इस तरह से रेबीज वायरस नहीं फैलता है और ग्रामीणों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!