Breaking News

सांसद आदित्य यादव ने जनता से संवाद किया और शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। समाजवादी पार्टी के बदायूँ संसदीय क्षेत्र से माननीय सांसद आदित्य यादव ने आज डीएम रोड, सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर बड़ी संख्या में आए जनता जनार्दन से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने आम नागरिकों की व्यक्तिगत और क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रत्येक मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के ग्राम लखनपुर, सिताबनगर, किसरुआ, कंडेला और सिलहरी पहुँचे। उन्होंने अपने प्रियजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं तथा हर संभव सहयोग सदैव उपलब्ध रहेगा।
सांसद आदित्य यादव ने क्षेत्र में विभिन्न राजनैतिक और निजी कार्यक्रमों में भी भाग लिया और जनता से संवाद कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सामाजिक सहभागिता और जनहित के मुद्दों पर जोर दिया गया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, फखरे अहमद शोबी, ओमवीर सिंह यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह, सतीश यादव, रचित गुप्ता, राहुल कुर्मी, वीरेंद्र जाटव, अमीर सुलतानी सहित कई प्रमुख लोग सांसद के साथ मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!