Breaking News

बिल्सी बार एसोसिएशन के निर्विरोध पदों का ऐलान, महासचिव पद पर 6 जनवरी को होगा मतदान

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिले में बिल्सी बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अध्यक्ष पद हेतु ज्ञान सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु योगेश कुमार सिंह बिशारिया, उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीराम, सह-सचिव पद हेतु अरविंद कुमार यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु आशीष कुमार शर्मा, ऑडिटर पद हेतु वीरपाल सिंह और कोषाध्यक्ष पद हेतु हरिओम ने एक-एक नामांकन पत्र जमा किया है।
चूंकि इन पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है, इसलिए इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।
वहीं, महासचिव पद के लिए कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस पद के लिए मतदान 6 जनवरी 2026 को किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!