Breaking News

बदायूं-बिजनौर हाईवे पर सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Spread the love

बदायूं-बिजनौर हाईवे पर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित जेल की जमीन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में ऑटो धू-धू कर जलने लगा।
आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख राहगीरों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित कराया गया। गनीमत रही कि घटना के समय ऑटो में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!