Breaking News

पीलीभीत में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, संजय सिंह गंगवार ने दोपहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई

Spread the love


पीलीभीत : ब्यूरो आकाश पाठक, अमर प्रभात
पीलीभीत में गुरूवार को स्थानीय गांधी सभागार में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गन्ना विकास और चीनी मिलों के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
संजय सिंह गंगवार ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा का स्टेकहोल्डर बनाया गया है और प्रत्येक विभाग को उसके दायित्व निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने घोषणा की कि पीलीभीत में ओवरस्पीडिंग रोकने हेतु शीघ्र ही नई व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है, जिसमें नियम तोड़ने पर ई-चालान सीधे घर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और परिवहन विभाग के प्रयासों से पीलीभीत एक सुरक्षित और विकसित जिले के रूप में आकार ले रहा है।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। वीरेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्यों और संबंधित विभागों की भागीदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, निर्माण एजेंसियां, पंचायती राज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य सभी स्टेकहोल्डर विभाग विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और विशेष प्रवर्तन कार्यवाही आयोजित करेंगे। इसके अलावा, परिवहन विभाग के प्रचार वाहन पूरे जिले में भ्रमण कर जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और दोपहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया। रैली में सभी चालक हेलमेट पहनकर और सड़क सुरक्षा स्लोगन तथा नियम लिखी तख्तियां लेकर नागरिकों को जागरूक करते हुए नगर भ्रमण पर निकले।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त प्रसून द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रोशनी यादव, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात विधिभूषण मौर्य सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!