Breaking News

एकादशी व नवपर्व पर खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन, देर रात तक गूंजे भजन

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित पटवा कॉलोनी में श्री श्याम भवन पर बुधवार की रात एकादशी एवं नवपर्व के पावन अवसर पर खाटू श्याम बाबा के भक्तों द्वारा भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के अलौकिक श्रृंगार के साथ की गई, जिसके बाद भव्य दरबार सजाया गया।
भोग अर्पण के साथ बाबा की अखंड ज्योति गद्दी संचालक शुभम माहेश्वरी द्वारा प्रज्ज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा को भोग लगाया। संकीर्तन में सर्वप्रथम गुरु वंदना की गई, इसके पश्चात गणेश वंदना, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई।
इसके बाद खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। देर रात बाबा की आरती संपन्न हुई, जिसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
उधर, तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित श्याम बाबा मंदिर पर भी भक्तों द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। यहां भी भजनों के बाद बाबा की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!