Breaking News

सालारपुर : कृषि एवं डिजिटल सेंटर का हुआ शिलान्यास, किसानों को मिलेगी एक छत के नीचे सभी सुविधाएं

Spread the love

सालारपुर (बदायूं)। विकास खण्ड सालारपुर में किसानों की समस्याओं के समाधान और आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कृषि एवं डिजिटल सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को मा0 नगर विधायक एवं पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री श्री महेश चन्द्र गुप्ता ने अपने करकमलों से किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के किसान भाइयों से लगातार उन्नत कृषि की जानकारी, संसाधनों की उपलब्धता, किसान सम्मान निधि, बीज-खाद, मृदा परीक्षण, फसल बीमा योजना जैसी समस्याओं की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर प्रयास कर विकास खण्ड सालारपुर में कृषि एवं डिजिटल सेंटर की स्थापना की जा रही है, जिसका कार्य आज से प्रारंभ हो गया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा को मां के समान दर्जा दिया है और यहां के प्रत्येक नागरिक की समस्या उनकी निजी समस्या के समान है। उनकी विधानसभा की पहचान कृषि और किसान से है, इसलिए यह दायित्व बनता है कि किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह कृषि केंद्र किसानों को उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक, मृदा परीक्षण, आधुनिक खेती की तकनीक तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सही जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। इससे किसानों का समय बचेगा और लागत में भी कमी आएगी।
श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि तथा आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान जैसे कदम किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। कृषि एवं डिजिटल सेंटर किसानों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा, जिससे अब उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
कार्यक्रम में श्री अनेकपाल सिंह (प्रमुख पति), श्री हरिओम पाराशरी, श्री सोवरन सिंह राजपूत (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा), श्री रामचरन पाल (मंडल अध्यक्ष, बिनावर), श्री धीरेन्द्र सिंह (जनपद प्रतिनिधि, भाजपा) सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पं. आदेश शर्मा द्वारा किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!