Breaking News

मुरादाबाद : टीएमयू की एएनएम छात्राओं के लिए नए साल की सौगात, मैक्स हैल्थकेयर में मिली नियुक्ति

Spread the love


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू), मुरादाबाद के नर्सिंग कॉलेजों की एएनएम छात्राओं के लिए नया साल खुशियों और सफलता का संदेश लेकर आया है। टीएमयू के टीएमसीओएन एवं टीपीसीओएन की कुल 19 छात्राओं का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान मैक्स हैल्थकेयर में होम केयर नर्स के रूप में हुआ है। चयनित छात्राएं जनवरी माह के अंत तक अपना कार्यभार संभाल लेंगी।
नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एस. पी. सुभाषिनी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता टीएमयू की गुणवत्तापूर्ण, करियर-केंद्रित शिक्षा और सघन व्यावहारिक प्रशिक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि चयनित छात्राओं को शीघ्र ही नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे।
चयनित छात्राओं में गुंजन, पिंकी, मानसी प्रिया, रश्मि सागर, गरिमा गिरी, साक्षी, अंशु शर्मा, प्रीति, सुनीता शर्मा, स्वाति, रीशु, पूनम, काजल चौहान, बबीता कश्यप, सोना, दीक्षा, मनीषा, कुमारी काजल और रौनक शामिल हैं। यूपी की इन छात्राओं की इस उपलब्धि से उनके परिवारों और शिक्षकों में भी खुशी का माहौल है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव की सफलता में नर्सिंग कॉलेजों के प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर्स और टीएमयू के करियर रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) की संयुक्त मेहनत का अहम योगदान रहा। वहीं मैक्स हैल्थकेयर, साकेत की ओर से ऑफिसर्स श्रीमती अंकिता सैमुअल, श्री अतुल चौहान एवं श्री अनुराग शुक्ला की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
टीएमयू प्रबंधन ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा का प्रमाण है, जो आने वाले समय में और अधिक छात्र-छात्राओं को बेहतर करियर की दिशा प्रदान करेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!