Breaking News

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कुंवरगाँव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना कुंवरगाँव पुलिस द्वारा आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को थाना कुंवरगाँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 204/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त नईम पुत्र मोमिन निवासी ग्राम बरीसमसपुर, थाना बिनावर, जनपद बदायूँ को ग्राम पडौलिया चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कुंवरगाँव पर मु0अ0सं0 01/26 धारा 3/25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त नईम का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में
मु0अ0सं0 164/24 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम, थाना कुंवरगाँव, बदायूँ
मु0अ0सं0 204/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कुंवरगाँव, बदायूँ
मु0अ0सं0 001/26 धारा 3/25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट, थाना कुंवरगाँव, बदायूँ
के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!