Breaking News

जैतपुर–ढोरनपुर सड़क निर्माण को लेकर सांसद आदित्य यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ।
जैतपुर से ढोरनपुर ग्राम को जोड़ने वाले करीब दो किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर बदायूँ के सांसद आदित्य यादव ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर सड़क के शीघ्र नव-निर्माण की मांग की है। सांसद ने पत्र में चेताया है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
सांसद आदित्य यादव ने बताया कि जैतपुर–ढोरनपुर मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह मार्ग कृषि उपज के परिवहन के लिए भी महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्तमान हालत में यह आवागमन के योग्य नहीं रह गया है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान सड़क की दुर्दशा से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया था। बाद में प्रशासन द्वारा शीघ्र सड़क निर्माण के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने मतदान किया। बावजूद इसके अब तक निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे पुनः भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो गए हैं।
सांसद ने पत्र में कहा है कि यह मामला केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास और लोकतंत्र में आस्था से भी जुड़ा हुआ है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सामाजिक और प्रशासनिक स्थिति और बिगड़ सकती है।
आदित्य यादव ने मुख्यमंत्री से जैतपुर से ढोरनपुर ग्राम संपर्क मार्ग के नव-निर्माण को प्राथमिकता देते हुए तत्काल स्वीकृति और आवश्यक बजट आवंटन करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों की भूख हड़ताल समाप्त हो सके और क्षेत्र में शांति व सुगम आवागमन बहाल किया जा सके।
सांसद ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री जनहित और ग्रामीण विकास को सर्वोपरि रखते हुए इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!