Breaking News

बदायूँ: अलापुर पुलिस ने 10.184 किग्रा गाँजा के साथ मादक पदार्थ तस्कर समीर को गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजेन्द्र द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अलापुर श्री उदयवीर सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 04.01.2026 को एक बड़ी सफलता हासिल की गई।
अभियुक्त समीर पुत्र बवलू, निवासी वार्ड नं0 18, कस्बा ककराला, थाना अलापुर को ककराला मार्ग पर संदिग्ध वाहन व चेकिंग के दौरान एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में कुल वजन 10 किलो 184 ग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ के साथ उसे थाना अलापुर लाकर मु0अ0सं0 05/26, धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 490/24, धारा 8/20 NDPS ACT
मु0अ0सं0 05/26, धारा 8/20 NDPS ACT
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह और थाना अलापुर की पूरी पुलिस टीम।
इस कार्रवाई से पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी पर कड़ी नजर बनाए रखने और समाज में नशामुक्ति सुनिश्चित करने का संदेश दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास कार्यों की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण व वृक्षारोपण

Spread the loveकलेक्ट्रेट में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन, मलिकपुर में सीसी सड़क जनता को समर्पित …

error: Content is protected !!