बदायूँ जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी व डंडे भी बरामद किए गए हैं।
ग्राम रहमुद्दीनगर निवासी मुन्नालाल पुत्र नत्थूलाल ने थाना उसहैत पर दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र कमल किशोर (18 वर्ष) को अभियुक्तों द्वारा फोन कर ग्राम घसनंगला बुलाया गया। वहां रामभरोसे पुत्र सुक्की के खेत के पास लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे कमल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
तहरीर के आधार पर थाना उसहैत पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 191(2), 191(3), 105 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने शनिवार 04 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए मुबारिकपुर मोड़ के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नरेन्द्र (42 वर्ष), विपिन (38 वर्ष) पुत्रगण राधेश्याम तथा राधेश्याम (62 वर्ष) पुत्र सोवरन, निवासी ग्राम घसनगला थाना उसहैत शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक लाठी और दो डंडे बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2) बीएनएसएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त नरेन्द्र के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई को थाना उसहैत पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने किया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी
Budaun Amarprabhat