Breaking News

मिशन शक्ति के तहत गांव खैरी में पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी सुरक्षा योजनाओं की जानकारी

Spread the love


अमर प्रभात संवाददाता, गोविंद देवल | बिल्सी:
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी रचना देशवाल ने ग्रामीणों एवं महिलाओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान रचना देशवाल ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं और आपातकालीन सेवाएं प्रत्येक नागरिक के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं। किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में इन सेवाओं का तुरंत लाभ उठाया जा सकता है।
क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की। महिला कांस्टेबल सोनिया और पूजा ने महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया कि आपातकालीन नंबरों के माध्यम से एंबुलेंस सेवा, पुलिस सहायता और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं हर समय मदद के लिए तत्पर रहती हैं।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत संबंधित सेवाओं से संपर्क करने की अपील की। अभियान के दौरान कांस्टेबल नागेंद्र, भूपेश कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!