Breaking News

सहसवान की इज्मा फातिमा राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम

Spread the love


अमर प्रभात संवाद, सहसवान (बदायूं):
स्कूल फेडरेशन गेम्स ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) अंडर-19 बालक/बालिका प्रतियोगिता में सहसवान की होनहार छात्रा इज्मा फातिमा ने जनपद का नाम रोशन किया है। इज्मा का चयन उत्तर प्रदेश टीम से हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता महाराष्ट्र के छत्रपति शंभाजीनगर में 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान में कक्षा 12 की छात्रा इज्मा फातिमा 69 किग्रा भार वर्ग (अंडर-19 बालिका) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है।
इज्मा फातिमा ने यह उपलब्धि कॉलेज के शारीरिक शिक्षक एवं कोच अनूप कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कठोर प्रशिक्षण और अनुशासन के बल पर हासिल की है। कोच अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इज्मा एक अत्यंत मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसके शानदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।
छात्रा के चयन पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रबंधक आमोद रेंडर, पूर्व प्रबंधक सुरेशचंद्र सक्सेना एवं प्रधानाचार्य राम सहाय बिंद ने इज्मा फातिमा को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर फूटा लोगों का गुस्सा: जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने उखाड़ी सड़क की इंटरलॉकिंग

Spread the loveबिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल। होली जैसे खुशी के पर्व पर जहां लोग नए …

error: Content is protected !!