Breaking News

उझानी थाने में तैनात उप निरीक्षक कुंवरपाल सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। थाना उझानी में तैनात उप निरीक्षक कुंवरपाल सिंह का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक कुंवरपाल सिंह, निवासी ग्राम व पोस्ट नगला चिरौली, थाना नरौरा, जनपद बुलंदशहर, आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को थाना उझानी से पोस्टमार्टम कराने हेतु जिला मोर्चरी बदायूं आए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उप निरीक्षक के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक उझानी, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी पुलिस लाइन पहुंचे।
पुलिस लाइन में दिवंगत उप निरीक्षक कुंवरपाल सिंह के पार्थिव शरीर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा सलामी देकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
पुलिस विभाग ने दिवंगत उप निरीक्षक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों व प्रियजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पिंडौल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, रोमांचक मुकाबले में बिल्सी टीम ने दर्ज की जीत

Spread the loveमुख्य अतिथि सर्वेश यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह …

error: Content is protected !!