Breaking News

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू लोक शक्ति ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं)। सोमवार को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील बिल्सी में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय आवाहन पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही संगठन द्वारा स्थानीय किसानों की समस्याओं को लेकर भी अलग से ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रशासन का ध्यान जनपद गौतम बुद्ध नगर में किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की। वहीं स्थानीय स्तर पर भी कृषि, सिंचाई, बिजली, राजस्व और अन्य जनसमस्याओं के निराकरण की मांग रखी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बब्लेश सिंह, जिला सचिव महेश चंद्र आर्य, विधानसभा अध्यक्ष सिराज मोहम्मद, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध शर्मा, ब्लॉक सचिव अंबियापुर प्रेमपाल सिंह, ग्राम अध्यक्ष रुस्तम, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार, विनोद शर्मा, उझानी ब्लॉक उपाध्यक्ष कुमारपाल सिंह, बबलू, संतोष, राकेश, धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आगे आंदोलन के लिए बाध्य होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveआसफपुर। आसफपुर-चंदौसी मार्ग पर द्वंदपुर तिराहे के पास मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक …