Breaking News

सहसवान ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को डिजिटल व वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण, दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

संवाददाता :
सहसवान।
राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता पर आधारित ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण सोमवार से ब्लॉक सभागार सहसवान में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रधानों को डिजिटल तकनीक, ऑनलाइन बैंकिंग एवं ई-गवर्नेंस से जोड़कर पंचायत कार्यों को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाना है।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन राज्य प्रशिक्षण से जुड़े मास्टर ट्रेनर अदिति रस्तोगी एवं अमरीश पटेल ने ग्राम प्रधानों को डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी तथा “प्रधानों का एक कदम” विषय पर विस्तृत जानकारी दी। अदिति रस्तोगी ने कंप्यूटर के उपयोग, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट एवं उनके छोटे-छोटे लाभों पर प्रकाश डाला। वहीं अमरीश पटेल ने स्मार्टफोन के उपयोग, उसके फायदे, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग करते समय सावधानियां, फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, ग्राहक सहायता व सुरक्षा विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की।
मास्टर ट्रेनर आदित्य रस्तोगी ने डिजिटल वॉलेट के प्रकार, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पंचायती राज विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ग्राम प्रधानों को जागरूक किया। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास योजना, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, सीएमएस के माध्यम से भुगतान, एसबीएम बैंकिंग ऐप, मेरी पंचायत ऐप, पंचायत निर्णय ऐप, पंचायत सहायक उपस्थिति ऐप एवं पंचायत गेटवे ऐप की जानकारी देकर उनके लाभ बताए।
इस अवसर पर राहुल कश्यप, भगवान देई, विनिता देवी, नेम सिंह, रामवीर, तेजपाल, हरेंद्र यादव, गुड्डू देवी, दुर्वेश कुमार, अमरावती, खालिद, अनीता देवी, दीपक शर्मा, हुकुम सिंह, राजकुमारी, उमेश, भगवान दास सहित अनेक ग्राम प्रधान एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में विशाल चौहान एवं मुकेश ने व्यवस्थापक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे पंचायत कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और डिजिटल माध्यम से जनता को बेहतर सेवाएं दी जा सकेंगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर विधायक का स्वागत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया धन्यवाद

Spread the loveग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति : महेश चंद्र गुप्ता बदायूं। विधानसभा क्षेत्र …

error: Content is protected !!