Breaking News

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक, 6 मार्च को होगा अंतिम प्रकाशन

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद बदायूँ की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तथा खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने की, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान निर्वाचक नामावलियों के अद्यतन, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति की स्थिति तथा मतदान स्थलों के समायोजन जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को कर दिया गया है। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
बताया गया कि नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए की नियुक्तियां कर दी गई हैं, जिससे पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।
इसके अलावा खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि इसका अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026, मंगलवार को किया गया है। जनपद में बनाए गए 10 बूथों पर कुल 3893 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!