Breaking News

आर्य समाज मंदिर गुधनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान
बिसौली।
आर्य समाज मंदिर ग्राम गुधनी में रोटरी क्लब बिसौली एवं दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय रहते उचित उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आंखों की नियमित जांच से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
नेत्र जांच शिविर को सफल बनाने में ऑप्टोमेट्रिस्ट टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में ठाकुर जीतू सिंह, कांक्षी वार्ष्णेय, कशिश वार्ष्णेय एवं रजनीश शामिल रहे, जिन्होंने पूरे मनोयोग से मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …