संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। दातागंज के मंगल बाजार स्थित बसपा नेता आतिफ खां के आवास पर विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी जयपाल सिंह उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने बताया कि 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार कार्यक्रम मंडल स्तर पर नेहरू युवा केंद्र, कचहरी बरेली में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बसपा को सशक्त बनाएं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ नेता आतिफ खां ने भी कार्यकर्ताओं से बरेली पहुंचकर समर्थन देने की अपील की। इस अवसर पर विनोद कश्यप ने भाजपा छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की, जिसे जयपाल सिंह ने औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई।
बैठक में विधानसभा प्रभारी अतुल कश्यप, नेत्रपाल सागर, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक भारती, जिला महासचिव देवकीनंदन शाक्य, जिला सचिव नीरज कुमार दिवाकर, इन्द्र पाल सिंह, राजेश सागर, बादाम सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat