बदायूँ। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर बछौरा निवासी अफसर उर्फ बौना उर्फ पहलवान पुत्र असगर अली को पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद घायल कर गिरफ्तार किया। आरोपी पर राजाराम पुत्र भूमिराज की हत्या का आरोप है। घटना 06.01.2026 को गंगा नदी से पकड़ी गई मछलियों को लेकर विवाद के दौरान हुई थी।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति को भुण्डी मोड़ पर देखा गया। जब पुलिस ने रुकने को कहा तो आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग में आरोपी अफसर घायल हो गया।
बरामद सामग्री:
01 तमंचा 315 बोर
03 जिंदा कारतूस
01 खोखा कारतूस (नाल में फसा हुआ)
पूछताछ में आरोपी ने बताया:
“मैं और राजाराम पहले साथ रहते थे और कई घटनाओं में शामिल थे। घटना वाले दिन मैंने गंगा में मछली मारी थी, जिसमें से राजाराम ने तीन कट्टे मछली छीन ली। मुझे गुस्सा आया और मैंने उसे तलाश कर मुगर्रा मोड़ पर गोली मार दी। राजाराम वहीं गिर गया। फिर मैं तमंचा लेकर भाग गया।”
घटनास्थल: ग्राम भुण्डी मोड़, कटरा सहादतगंज रोड, थाना उसहैत, बदायूँ।
दिनांक: 07.01.2026
आरोपी का आपराधिक इतिहास: अफसर उर्फ बौना पर कई थानों में लूट, हत्या, डकैती, अपहरण, NDPS सहित कुल 12 मामले दर्ज हैं।
वर्तमान स्थिति: घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Budaun Amarprabhat