Breaking News

दिव्यांगजन के लिए निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

Spread the love

बदायूँ :
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ और पैर किसी कारणवश नहीं हैं, उन्हें कृत्रिम हाथ-पैर तथा अन्य दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन आदि उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसके लिए जनपद की तहसीलों से संबंधित विकासखण्डों में निवासरत पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार है –
सालारपुर : 08 जनवरी 2026
अम्बियापुर : 09 जनवरी 2026
बिसौली : 12 जनवरी 2026
दातागंज : 13 जनवरी 2026
सहसवान : 15 जनवरी 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
शिविर में पंजीकरण कराने वाले दिव्यांगजनों को निम्न दस्तावेजों की छायाप्रति/फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा –
दिव्यांगता प्रमाण पत्र / यूडीआईडी कार्ड
आय प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
जिला अधिकारी ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपने विकासखण्ड मुख्यालयों में जाकर समय पर पंजीकरण कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!