Breaking News

उझानी में किराना दुकान में आग, 5 लाख का सामान राख

Spread the love

बदायूं,
बदायूं। थाना उझानी के कस्बा उझानी में स्थित मोहल्ला श्री नारायणगंज की दुकान रीत ट्रेडर्स में शुक्रवार सुबह आग लगने की घटना घटी। दुकान मालिक रीतेश गुप्ता की थोक किराना दुकान पर सुबह लगभग 9 बजे धुआँ उठते ही आग फैल गई।
दुकान में आग लगने की सूचना पाकर आसपास के दुकानदार और दुकान स्वामी ने मिलकर आग को बमुश्किल काबू में लाया।
दुकान मालिक रीतेश गुप्ता ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आग में दुकान में रखा लगभग 5 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आग की घटना के बाद सावधानी बरतने की जरूरत जताई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!