Breaking News

बदायूं में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल| बदायूं
बदायूं। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए देर रात नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
इस दौरान उन्होंने प्राइवेट बस स्टैंड पर बने अस्थायी रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, शेल्टर होम सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाधान का आश्वासन देते हुए जरूरतमंदों का मनोबल बढ़ाया।
कंबल पाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान साफ दिखाई दी। उन्होंने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को ठंड में राहत देने वाली संजीवनी बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!