Breaking News

आसफपुर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक, रवि कुमार बने ब्लॉक अध्यक्ष

Spread the love

संवाददाता | आसफपुर (बदायूं)
आसफपुर। स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रवि कुमार को आसफपुर क्षेत्र का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रवि कुमार, जो मन्नू नगर के पुराने खिलाड़ी और होनहार युवा हैं, अब किसान यूनियन में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर पदासीन हुए हैं।
बैठक में किसानों ने फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा गौवंश, कई ग्राम पंचायतों में सचिवालय बंद रहने, संबंधित सचिवों व लेखपालों की समय सारणी, कम आबादी वाले गांवों से सफाई कर्मचारियों को अधिक आबादी वाले गांवों में भेजने, सामुदायिक शौचालयों की गंदगी और आंगनबाड़ी पोषाहार वितरण में अनियमितताओं जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की।
इस अवसर पर जैतपुर गांव में वार्ड संख्या 1 से 2 तक रामकुमार के घर से हरपाल के घर तक बंद सरकारी नाला और सीसी रोड पर जलभराव जैसी समस्याओं का ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी ने किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और समय पर बिल भुगतान करने पर छूट लेने की भी अपील की।
बैठक के संचालन में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार, हेड कांस्टेबल प्यारे खां, सुनील कुमार सहित अन्य स्टाफ मुस्तैद रहे।
किसान यूनियन की इस वृहद बैठक में युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार, बिसौली तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया, मंडल सचिव कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार, लल्ला सिंह चौहान, अक्षत चौहान, सतीश यादव, सोपाली यादव, दिनेश कुमार, हरीश कुमार, लखपत सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
यह जानकारी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार ने दी।
रिपोर्टर: दानवीर सिंह, आसफपुर


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!