Breaking News

शाहजहांपुर में गन्ना आपूर्ति में गड़बड़ी का आरोप, निदेशक पर फर्जी अभिलेखों से अवैध खरीद का मामला

Spread the love

संवाददाता | काजल मिश्रा, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जनपद में गन्ना खरीद व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। चीनी मिल संघ से जुड़े निदेशक सुरेश पाल सिंह पर फर्जी अभिलेखों के आधार पर गन्ना आपूर्ति कराने और किसानों से अवैध रूप से गन्ना खरीदने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने जिला गन्ना अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि निदेशक ने अपने घर के कुछ सट्टों पर भूलेख व खतौनी से अधिक रकबे में गन्ना दिखाया और फर्जी अभिलेख तैयार कर मिल में गन्ना आपूर्ति कराई। साथ ही गन्ना विकास विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव डालकर अवैध लाभ उठाया गया।
जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच कुल 8,090.16 कुंतल गन्ना चीनी मिल रोजा को आपूर्ति की गई। शिकायत में यह भी कहा गया कि यदि जांच में यह साबित होता है कि भूलेख व खतौनी से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना दिखाया गया है, तो निदेशक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सूत्रों के अनुसार, मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह गन्ना विकास विभाग और मिल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करेगा। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक समीक्षा शुरू कर दी है और अब सभी की निगाहें जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!