Breaking News

राजकीय महाविद्यालय में राहवीर योजना पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने लिया संकल्प

Spread the love

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत भारत सरकार की ‘राहवीर योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रभावित होकर छात्रों ने हाथ उठाकर सहभागी बनने की हामी भरी, जबकि छात्राओं ने संकल्प पत्र भरकर राहवीर बनने का उत्साह दिखाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सड़क सुरक्षा की नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है, और यदि घायल व्यक्ति को दुर्घटना के एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाया जाए, तो उनकी बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि इस योजना के तहत घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों को ₹25,000 नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव ने छात्रों से आह्वान किया कि वे ‘राहवीर’ बनकर सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय भाग लें और समाज में मानवता का संदेश फैलाएं।
इस दौरान डॉ. संजय कुमार, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, रोवर लीडर डॉ. गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!