Breaking News

एसडीओ अशोक कुमार त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Spread the love

सहसवान (बदायूं) –
सहसवान। सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय सहसवान में तैनात एसडीओ (पूर्व वन क्षेत्र अधिकारी) अशोक कुमार त्यागी का शुक्रवार को उनके कार्यालय आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे और मूलतः जिला हापुड़ के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, श्री त्यागी बीते दो वर्षों से सहसवान कार्यालय में उप वन क्षेत्राधिकारी पद पर तैनात थे। शासन द्वारा नवंबर माह में उन्हें एसडीओ पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई थी। हालांकि जनपद में प्रोन्नति नहीं मिलने के कारण वे सहसवान कार्यालय के आवास पर रह रहे थे।
घटना के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया, जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने उन्हें मृत घोषित किया। इस दुखद समाचार से सामाजिक वानिकी कार्यालय के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
संवाददाता: डा. राशिद अली खान, सहसवान (बदायूं)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!