Breaking News

बिल्सी में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, शिव शक्ति भवन मंदिर व बालाजी भक्ति धाम में गूंजे जयकारे

Spread the love


बिल्सी/बदायूं।
बिल्सी नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज का विधि-विधान से भव्य श्रृंगार किया गया तथा श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन कार्यक्रम में देवेन्द्र शर्मा, सेवादार रजनीश शर्मा, अनुराग महेश्वरी, सुरेश बाबू, तपन वार्ष्णेय, कुलदीप उमेश शर्मा वार्ष्णेय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने बजरंगबली के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
उधर, श्री बालाजी भक्ति धाम में भी बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भक्तों ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …