Breaking News

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस पर काव्य पाठ एवं संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love


बदायूं।
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी विभाग द्वारा काव्य पाठ एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.ए. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
संगोष्ठी के दौरान छात्राओं ने वर्तमान समय में विश्व स्तर पर हिन्दी भाषा की स्थिति, उसके बढ़ते प्रभाव और वैश्विक पहचान पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। काव्य पाठ में नेहा, नैन्सी, सोनम सहित अन्य छात्राओं ने अपनी सशक्त रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने विश्व हिन्दी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी केवल बोलने या लिखने की भाषा नहीं है, बल्कि यह वह सशक्त माध्यम है, जिससे देश के करोड़ों लोग आत्मिक रूप से जुड़े हुए महसूस करते हैं।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. इंदु शर्मा ने हिन्दी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध परंपरा तथा हमारे दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने हिन्दी को जन-जन की भाषा बताते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अनिता सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पूनम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन हिन्दी भाषा के सम्मान, प्रचार-प्रसार एवं उसके प्रति जागरूकता के संकल्प के साथ किया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!