Breaking News

बिल्सी: बधौली गांव में दावत के दौरान मारपीट, चार लोग घायल।

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के बधौली गांव में शनिवार को एक पारिवारिक दावत के दौरान कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इस घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए।
घायलों में उर्मिला, राजकुमारी, नेत्रपाल और वीरेंद्र शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
पीड़ित नन्हेंलाल ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके घर पर पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें कादरचौक थाना क्षेत्र और फिरोजाबाद जनपद से रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसी दौरान शराब के नशे में कुछ दबंग आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …